गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के पहले नॉक आउट मैच में वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ विजयी।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 श्रृंखला का पहला नॉक आउट मैच आज वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ और यंग स्टार – बी के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं सुनील ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया।

आज के मैच में वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ की टीम ने अंकित पाण्डेय के 64 गेंद पर 94 रनों तथा आर्यन राव के 76 गेंद पर 85 रनों की बदौलत मैच के निर्धारित 40 ओवर में 07 विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाई | यंग स्टार – बी के तरफ से अमित कुमार यादव ने सर्वाधिक 3 तथा आयुष कुमार यादव ने 2 एवं सैयद मेहंदी इमाम ने 1 विकेट लिया | 374 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग स्टार – बी की टीम अमित कुमार यादव के 28 रनों व आकाश के 21 रनों के बावजूद मैच के 32वें ओवर की तीसरी गेंद पर मात्र 76 रनों के स्कोर पर सिमट गयी | वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ के तरफ से यश रघुवंशी ने सर्वाधिक 4 विकेट एवं कप्तान प्रवीण चौरसिया ने 3 व शेखर सरोज ने 2 तथा सुन्दरम दुबे ने 1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मति राय एवं सुनील ने अंपायर तथा भावेश और शिखर ने स्कोरर की भूमिका निभाई |

इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि 11 नवम्बर श्रृंखला का दूसरा नॉक आउट मैच को अजंता अकादमी -ए और यंग स्टार – ए के बीच खेला जायेगा |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts