गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 में आज के मैच में अजंता-बी 160 रनों से जीती।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 श्रृंखला का आज का पांचवां मैच अजंता – बी और यंग स्टार – सी के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर भावेश एवं सौरभ तिवारी ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया।


आज के मैच में अजंता – बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए अजंता – बी की टीम समीर यादव के 56 रनों व कप्तान साहिल चौरसिया के 35 रनों की बदौलत मैच के 38 ओवर की पहली गेंद पर 236 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गयी | यंग स्टार – सी के तरफ से आदित्य यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट एवं रितेश यादव ने 2 तथा नवीन व देवांश यादव ने 1-1 विकेट लिया | 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग स्टार – सी की टीम ने 23वें ओवर की पहली गेंद पर मात्र 76 रन बनाकर आल आउट हो गयी | यंग स्टार – सी के तरफ से हिमांश ने सर्वाधिक 25 ( 24 गेंद पर) रन बनाया | अजंता – बी के तरफ से आलेख ने सर्वाधिक 3 तथा कप्तान साहिल चौरसिया व अविनाश यादव ने 2-2 एवं प्रियांशु, साहिल व अमन विश्वकर्मा ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में भावेश एवं सौरभ तिवारी ने अंपायर तथा दिव्यांश सिंह और आर्यन यादव ने स्कोरर की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच कल वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ और अजंता – बी के बीच खेला जायेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts