गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के दूसरे नॉक आउट मैच में सीपीसी – येलो विजयी।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 श्रृंखला का तीसरा नॉक आउट मैच आज सीपीसी – येलो और आत्माराम अकादमी के बीच खेला गया। मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मृति राय एवं भावेश ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया।

आज के मैच में सीपीसी येलो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपीसी – येलो की टीम ने पवन राय के 54 रनों तथा विनीत सिंह राजपूत के 50 रनों की बदौलत मैच के निर्धारित 39वें ओवर की तीसरी गेंद पर 251 रन बनाकर आल आउट हो गई | आत्माराम अकादमी के तरफ से गोलू यादव, आयुष यादव व शांतनु यादव ने 3-3 विकेट लिया | 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आत्माराम अकादमी की टीम कप्तान पवन के 58 रनों के बावजूद मैच के 27वें ओवर की तीसरी गेंद पर मात्र 166 रनों के स्कोर पर सिमट गयी | सीपीसी येलो के तरफ से कप्तान अश्विनी राय ने सर्वाधिक 4 विकेट एवं महातिम यादव, सूर्यांश व विनीत सिंह राजपूत ने 2-2 विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय तथा भावेश ने अंपायर तथा ईशान और अरु ने स्कोरर की भूमिका निभाई |
इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि 13 नवम्बर श्रृंखला का 50वां मैच केरूप में एलेमिनेटर मैच दूसरे नॉक आउट मैच की विजेता टीम अजंता अकादमी – ए और तीसरे नॉक आउट मैच की विजेता टीम सीपीसी -येलो के बीच खेला जायेगा | इस एलिमिनेटर मैच के विजेता टीम फाइनल में वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ के साथ खेलेगी ।
