गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के आज के मैच में सी.पी.सी.- रेड 193 रनों से विजयी।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 श्रृंखला का आज का मैच सीपीसी – रेड और वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर सुनील एवं सौरभ ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण कर ओवरों की संख्या को घटा कर 30 कर दिया गया।

आज के मैच में सीपीसी – रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपीसी – रेड की टीम ने कप्तान आयुष यादव के आतिशीय नाबाद 169 (74 गेंद पर) तथा अमन यादव के 40 रनों की बदौलत मैच के निर्धारित 30 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 272 रनों का स्कोर खड़ा किया | वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ के तरफ से राज सिंह राजपूत ने सर्वाधिक 2 तथा अनंत सिंह ने 1 विकेट लिया | 273 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ की टीम ने कप्तान आर्यन प्रजापति के 17 रनों के बावजूद मैच के 29वें ओवर की चौथी गेंद पर मात्र 79 रन बनाकर आल आउट हो गयी | सीपीसी – रेड के तरफ से अंकित दुबे ने सर्वाधिक 3 एवं पियूष सिंह व् मनीष बलवंत ने 2-2 तथा कप्तान आयुष यादव, जुबेर व् आदित्य विश्वकर्मा ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में सुनील एवं सौरभ ने अंपायर तथा मनीष यादव व शिखर ने स्कोरर की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच आत्माराम अकादमी और यंग स्टार – ए के बीच खेला जायेगा |
