गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के आज के मैच में ए.पी.आर.सी.  विजयी।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 श्रृंखला का आज का मैच ए.पी.आर.सी. और सीपीसी – ग्रीन के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं सुनील ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया।



आज के मैच में ए.पी.आर.सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए ए.पी.आर.सी की टीम आर्यन यादव के 64 गेंद पर 80 रन व कप्तान टिंकू के 36 रनों की बदौलत मैच के 39वें  ओवर की चौथी गेंद पर 254 रनों के स्कोर पर पर आल आउट हो गयी | सीपीसी – ग्रीन के तरफ से दिव्यांश सिंह ने सर्वाधिक 5 तथा कप्तान रुद्रा यादव व शिखर मिश्रा ने 1-1 विकेट लिया | 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीपीसी – ग्रीन की टीम ने अंश तलवल के 32 व कप्तान रुद्रा यादव के 25 रनों के बदौलत मैच के 35वें ओवर की चौथी गेंद पर 146 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गयी | ए.पी.आर.सी के तरफ से आर्यन यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट तथा लकी ने 2 एवं कप्तान टिंकू, किशन पाल व अमन कुमार ने 1-1 कप्तान विवेक ने एकमात्र विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं सुनील ने अंपायर तथा मनीष व पीयूष ने स्कोरर की भूमिका निभाई।



इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच अजंता – ए और यंग स्टार – बी के बीच खेला जायेगा |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts