गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के आज के मैच में अजंता – ए सात विकेटों से विजयी।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 श्रृंखला का आज का मैच अजंता-ए और ए.पी.आर.सी. के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं सुनील ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया।

आज के मैच में ए.पी.आर.सी. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए ए.पी.आर.सी. की टीम मैच के 26वें ओवर की पहली गेंद पर मात्र 114 रनों के स्कोर पर सिमट गयी।

अजंता-ए के तरफ से कप्तान मो० आरिफ सर्वाधिक 5 एवं अमित साहनी ने 3 तथा संजीव शर्मा व ऋषि यादव ने 1-1 विकेट लिया | 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अजंता-ए की टीम ने सक्षम यादव ने नाबाद अर्द्धशतक ( 24 गेंद पर 52 रन) व आयुष यादव के 19 गेंद पर 49 रनों के बदौलत तीन विकेट के नुकसान पर 9वें  ओवर की पहली गेंद पर 118 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

ए.पी.आर.सी. के तरफ से किशन पाल, लकी व रेहान ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं सुनील ने अंपायर तथा पियूष और मनीष ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच  यंग स्टार – बी  और ए.पी.आर.सी. के बीच खेला जायेगा |


इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच  यंग स्टार – बी  और ए.पी.आर.सी. के बीच खेला जायेगा |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts