यू.पी.सी.ए के सत्र 2027-28 के ट्रायल हेतु क्रिकेट खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण आरम्भ है, पंजीकरण शुल्क मंडल कार्यालय में होगा जमा – शाश्वत सिंह, अध्यक्ष -जी. डी. सी. ए.।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि आगामी सत्र 2027-28 हेतु ट्रायल के लिए खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण आरम्भ हो चुका है | इस पंजीकरण में पुरुषों के सभी फॉर्मेट यथा – अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 तथा ओपन/रणजी एवं महिला वर्ग के अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग के ट्रायल का पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से होगा। पंजीकरण खिलाड़ियों के आधार कार्ड पर दर्ज तथ्यों के आधार पर होगा।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंडल के सभी खिलाड़ियों के पंजीकरण को सुगम व सरल बनाने के उद्देश्य से गाजीपुर मंडल कार्यालय (पता – देवगन सुहासिनी सिनेमाज मल्टीप्लेक्स परिसर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ए०टी०एम० के बगल में, रायगंज, गाजीपुर) में प्रातः 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे के मध्य रोहित जयसवाल (मो० 7521003737) अथवा रंजन सिंह (मो० 7839349331) से सम्पर्क कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि खिलाडियों की सुविधा के लिए मंडल के सबद्ध जनपदों में अधिकृत व्यक्तियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है | इस क्रम में जनपद बलिया के खिलाडी अजित सिंह पता – टी.एस. स्पोर्ट्स, संतरा सदन (वीर लोरिक स्टेडियम के पास) से एवं जनपद मऊ के खिलाडियों स्थानीय शारदा नारायण हॉस्पिटल में आर्यन सिंह (मो० नंबर – 9151625409) से तथा जनपद देवरिया के खिलाडी रणजीत चौहान (मो० 8840223869) से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है | उन्होंने बलिया सहित गाजीपुर, मऊ व देवरिया के सभी खिलाड़ियों से अपील किया कि अपनी सुविधा के अनुसार वह अपना पंजीकरण शुल्क गाजीपुर मंडल कार्यालय (देवगन सिनेक्स सुहासिनी मल्टीप्लेक्स परिसर (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ए०टी०एम० के बगल में) प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे के मध्य रोहित जायसवाल (7521003737), रंजन सिंह (मो० 7839349331) व नरेंद्र कुमार (8112529953) से संपर्क कर जमा कराएँ व मुहर सहित हस्ताक्षरित रसीद प्राप्त करें | अन्यत्र किसी भी अनाधिकृत व्यक्तियों से किसी भी प्रकार का कोई लेन-देन न करें | इस प्रकार के किसी भी प्रकरण से गाजीपुर मंडल व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का कोई उत्तरदायित्व नहीं होगा | साथ ही उन्होंने बताया कि अधूरे, अस्पष्ट तथा तथ्यों को छिपाकर भरे गए आवेदन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं, जिसके लिए जमा किया गया पंजीकरण शुल्क वापस नहीं होगा और न ही कार्यालय इसके लिए उत्तरदायी होगा।
