भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि भारतीय जन महासभा द्वारा मनाई गई।

भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि वृहस्पतिवार को भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने अपने आवास में मनायी।
श्री पोद्दार ने बताया कि आज से 121 वर्ष पहले सन 1905 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के द्वारा गंगा महासभा की स्थापना की गयी। यह संस्था मां गंगा, प्रकृति एवं संस्कृति को समर्पित अखिल भारतीय संगठन के रूप में कार्यरत है।
पुण्यतिथि मनाने वालों में श्री पोद्दार के अलावे जमशेदपुर से मधु सिन्हा, निशा वाणी, आरती श्रीवास्तव, बिनय कुमार शर्मा आदि के नाम सम्मिलित हैं।
भाजम से जुड़े अनेक लोगों के द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर भी पुण्यतिथि मनायी गयी। जिसमें नई दिल्ली से दीप शेखर सिंहल, पाकुड़ से कृष्णा कुमार साहा, देवघर से राजेश झा, पांडिचेरी से गोविंद रंजन, जयपुर से ओम प्रकाश अग्रवाल, पुणे से मिश्रीलाल विश्वकर्मा, भुवनेश्वर से जया साहू, आरा से राजकुमार सिंह, बरगढ़ (उड़ीसा) से अंतर्यामी पांडा, रांची से नवीन कुमार (अधिवक्ता), भंडारा (महाराष्ट्र) से लव कुमार सिंह, रतलाम से अनीता यादव, मधु परिहार, आशा मकवाना, लीला बसेर, प्रीति पोरवाल, सरोज अधिकारी, ममता पाल, किरण राठौर, शान्ति सतीजा
आदि के नाम शामिल हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts