गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के दूसरे नॉक आउट मैच में अजंता अकादमी – ए 112 रनों से विजयी।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 श्रृंखला का दूसरा नॉक आउट मैच आज अजंता अकादमी -ए और यंग स्टार – ए के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं सौरभ  ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया।



आज के मैच में यंग स्टार – ए ने टॉस जीतकर अजंता अकादमी – ए को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया | पहले बल्लेबाजी करते हुए अजंता अकादमी – ए की टीम ने अमित यादव के आतिशीय पारी 47 गेंद पर 91 रनों तथा सक्षम यादव के 76 गेंद पर 66 रनों की बदौलत मैच के निर्धारित 40वें ओवर की तीसरी गेंद पर 286 रन बनाकर आल आउट हो गई | यंग स्टार – ए के तरफ से वीरभद्र राजभर, आशुतोष यादव तथा कृष्णा ने 2-2 एवं कप्तान अभिनव सिंह यादव व डी.सरोज ने 1-1 विकेट लिया | 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग स्टार – ए की टीम अमन जयसवाल के 27 गेंदों पर 63 रनों व डी.सरोज के 47 रनों के बावजूद मैच के 25वें ओवर की तीसरी गेंद पर मात्र 174 रनों के स्कोर पर सिमट गयी | अजंता अकादमी – ए के तरफ से शिवम् यादव व मो० फरहान खान ने सर्वाधिक 3-3 विकेट एवं आदित्य कन्नौजिया ने 2 तथा कप्तान मो० आरिफ व रितेश यादव ने 1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं सौरभ ने अंपायर तथा ईशान और शिखर ने स्कोरर की भूमिका निभाई |

इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि 12 नवम्बर श्रृंखला का तीसरा नॉक आउट मैच को सीपीसी – येलो और आत्माराम अकादमी के बीच खेला जायेगा |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts