भारतीय जन महासभा की ऑनलाइन दीपावली मिलन बैठक संपन्न, मार्च 2027 में नासिक में होगा भौतिक मिलन समारोह।

सोमवार को भारतीय जन महासभा की ओर से ऑनलाइन दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने की।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा आपसी सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता के भाव साझा किए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महासभा की अगली भौतिक बैठक के साथ दर्शनीय स्थलों के भ्रमण का कार्यक्रम मार्च 2027 के अंतिम सप्ताह में महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में रतलाम की अनीता झालीवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस ऑनलाइन बैठक में अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार के अलावा नई दिल्ली से दीप शेखर सिंघल, पाकुड़ से कृष्णा कुमार साहा, रांची से नवीन कुमार (अधिवक्ता), जमशेदपुर से मधु सिन्हा एवं बिनय कुमार शर्मा, रतलाम से अनीता झालीवाल, पुणे से मिश्री लाल विश्वकर्मा, भंडारा (महाराष्ट्र) से लव कुमार सिंह तथा जयपुर से ओम प्रकाश अग्रवाल शामिल हुए।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts