गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के आज के मैच में यंग स्टार – ए विजयी।
गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 श्रृंखला का आज का मैच यंग स्टार – ए और सीपीसी – रेड के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं सौरभ ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया।

आज के मैच में यंग स्टार – ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार – ए की टीम अजित यादव के 51 तथा अनिवेश यादव 33 रनों की बदौलत मैच के 29वें ओवर की पहली गेंद पर 168 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई | सीपीसी-रेड के तरफ से अंकित दुबे व आयुष यादव ने सर्वाधिक 3-3 तथा भावेश शंकर, अनिल चौहान पियूष सिंह व मनीष बलवंत ने 1-1 विकेट लिया | 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीपीसी-रेड की टीम मनिह्स बलवंत के 41 रनों की बदौलत मैच के 33वें ओवर की समाप्ति पर 127 रनों पर सिमट गयी | यंग स्टार -ए के तरफ से कप्तान अभिनव सिंह यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट तथा वीरभद्र राजभर व डी. सरोज ने 2-2 एवं रोहित वर्मा व आशुतोष यादव ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मति राय एवं सौरभ ने अंपायर तथा आर्यन और दिव्यांश ने स्कोरर की भूमिका निभाई |
इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि 09 नवम्बर श्रृंखला का पहला नॉक आउट मैच को वेदांत क्रिकेट क्लब और यंग स्टार – बी के बीच खेला जायेगा |
