गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के आज का मैच यंग स्टार – ए के नाम।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 श्रृंखला का आज का मैच वेदांत क्रिकेट क्लब  और यंग स्टार – ए के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं सुनील ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया।


आज के मैच में वेदांत क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए वेदांत क्रिकेट क्लब की टीम ने कप्तान आर्यन प्रजापति के नाबाद 69 रनों की बदौलत मैच के 39वें ओवर की दूसरी गेंद पर 160 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गयी | यंग स्टार – ए के तरफ से आशुतोष यादव ने सर्वाधिक 4 एवं वीरभद्र राजभर ने 2 तथा कप्तान अभिनव सिंह यादव व रोहित वर्मा ने 1-1 विकेट लिया | 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग स्टार – ए की टीम मैच के 20वें ओवर के पहली गेंद पर चार विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर 06 विकेट से आज का मैच अपने नाम कर लिया | यंग स्टार – ए  के तरफ से डी.सरोज ने नाबाद 56 रन (33 गेंद में) व विकेटकीपर यश यादव के 25 गेंद पर 41 रन बनाया | वेदांत क्रिकेट क्लब के तरफ से आदित्य सिंह ने सर्वाधिक 2 तथा राज सिंह राजपूत व अनंत सिंह ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मति राय एवं सुनील ने अंपायर मनीष व भावेश ने स्कोरर की भूमिका निभाई |

इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच सी.पी.सी. – रेड और आत्माराम अकादमी के बीच खेला जायेगा |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts