गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के आज के मैच में आत्माराम अकादमी विजयी ।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 श्रृंखला का आज का मैच आत्माराम अकादमी और यंग स्टार – ए के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं सौरभ ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरीक्षण किया ।


आज के मैच में यंग स्टार – ए ने टॉस जीतकर आत्माराम अकादमी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया | पहले बल्लेबाजी करते हुए आत्माराम अकादमी कप्तान पवन के 43 तथा आयुष यादव 36 रनों की बदौलत मैच के 34वें ओवर की पहली गेंद पर 171 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गयी | यंग स्टार – ए के तरफ से आशुतोष यादव व विवेक कुमार बिन्द ने सर्वाधिक 3-3 तथा वीरभद्र राजभर ने 2 और कप्तान अभिनव सिंह यादव व रोहित वर्मा ने 1-1 विकेट लिया | 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग स्टार – ए की टीम ने अजित यादव के 56 रनों के बावजूद मैच के 19वें ओवर के अंतिम गेंद पर 100 रन ही बना कर आउट हो गई | आत्माराम अकादमी के तरफ से गोलू यादव व अंश यादव ने सर्वाधिक 3-3 विकेट तथा बाबू सिंह ने 2 एवं आयुष यादव व शांतनु यादव ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मति राय एवं सौरभ ने अंपायर तथा भावेश व आरू ने स्कोरर की भूमिका निभाई ।

इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच वेदांत – बी और यंग स्टार – ए के बीच खेला जायेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts