गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के आज के मैच में अजंता -ए विजयी।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 श्रृंखला का आज का मैच अजंता – ए और सीपीसी – ग्रीन के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं सुनील ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया।



आज के मैच में सीपीसी – ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते सीपीसी – ग्रीन की टीम मैच के 26वें ओवर की दूसरी गेंद पर मात्र 80 रनों के स्कोर पर पर आल आउट हो गयी | अजंता – ए के तरफ से सक्षम यादव ने सर्वाधिक 2 एवं मो0 फरहान खान, रितेश यादव, आदित, अमित यादव, आयुष पाठक व शिवम् यादव ने 1-1 विकेट लिया | 81 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अजंता – ए की टीम ने आयुष यादव नाबाद के 23 गेंदों पर 34 तथा आर्यन यादव के नाबाद 33 रनों के बदौलत मैच के 8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बिना किसी नुकसान पर 83 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं सुनील ने अंपायर तथा मनीष व पीयूष ने स्कोरर की भूमिका निभाई।



इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला ए.पी.आर.सी. और सीपीसी – ग्रीन के बीच खेला जायेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts