गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के आज के मैच में वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ 6 विकेट से जीती।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 श्रृंखला का आज का मैच वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ और अजंता – बी के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर सुमित एवं सौरभ तिवारी ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया |

आज के मैच में अजन्ता – बी  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए अजंता -बी की टीम ने कप्तान साहिल चौरसिया के 23 व विकेटकीपर हिमांशु सोनकर के 22 रनों की बदौलत मैच के 35वें ओवर की तीसरी गेंद पर 100 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गयी | वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ के तरफ से यश रघुवंशी ने सर्वाधिक 4 और कप्तान प्रवीण चौरसिया ने 2 विकेट तथा शिमंशु कुमार, सुन्दरम दुबे व अंकित पाण्डेय ने 1-1 विकेट लिया | 101 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ की टीम ने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर चार विकेट खोकर 103 रन बनाकर छः विकेट से मैच में अपना वर्चस्व बना लिया |  वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ के तरफ से अंकित पाण्डेय ने 82 (44 गेंद पर) रन बनाया | अजंता – बी के तरफ से प्रियांशु ने सर्वाधिक 2 एवं कप्तान साहिल चौरसिया व आयुष्मान यादव ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में सुमित एवं सौरभ तिवारी ने अंपायर तथा आरू व मनीष ने स्कोरर की भूमिका निभाई |

इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच कल ग्रुप -बी के सी.पी.सी.-ग्रीन और यंग स्टार -बी के बीच खेला जायेगा |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts