गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 के चौथे मैच में वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ की टीम 146 रनों से विजयी।

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर हो रही गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2026 श्रृंखला का आज का मैच वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ और यंग स्टार – सी के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर भावेश एवं सौरभ तिवारी ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया |
आज के मैच में वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ की टीम ने अंकित पाण्डेय के शतकीय पारी (60 गेंद पर 104 रन) तथा अंकित यादव के नाबाद 27 रन की बदौलत 28वें ओवर की समाप्ति पर 228 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गयी | यंग स्टार – सी के तरफ से कप्तान शुभम ने सर्वाधिक 3 विकेट एवं राजा और आदित्य यादव ने 2-2 तथा आदित्य सिंह, अनुराग यादव व रुद्रा सिंह ने 1-1 विकेट लिया | 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग स्टार – सी की टीम 20 ओवर में मात्र 82 रन ही बना पाई | वेदांत क्रिकेट क्लब, मऊ के तरफ से सचिन यादव ने सर्वाधिक 4 एवं अंकित यादव व यश रघुवंशी ने 2-2 तथा शिमान्शु कुमार ने 1 विकेट लिया | आज के मैच में भावेश एवं सौरभ तिवारी ने अंपायर तथा दिव्यांश सिंह और आर्यन यादव ने स्कोरर की भूमिका निभाई |

इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच कल अजंता – बी और यंग स्टार – सी के बीच खेला जायेगा |

Add a Comment

Your email address will not be published.

Recent Posts